SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP Board Exam: फीस लेने के बाद डेटा अपडेट नहीं, खरगोन में 23 छात्रों की छूटी बोर्ड परीक्षा, पैरेंट्स ने दिया धरना

MP Board Exam: फीस लेने के बाद डेटा अपडेट नहीं, खरगोन में 23 छात्रों की छूटी बोर्ड परीक्षा, पैरेंट्स ने दिया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    MP Board Exam: खरगोन में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां गायत्री विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के 23 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा से वंचित रह गए। स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र नहीं मिले। नाराज विद्यार्थियों और अभिभावकों ने खंडवा–बड़ौदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार घंटे चक्का जाम कर दिया।

खरगोन: भीकनगांव स्थित गायत्री विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 10वीं के 13 और 12वीं के 10, कुल 23 विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन और फीस समय पर जमा नहीं किए गए। स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य लगातार विद्यार्थियों व पालकों को भरोसा दिलाते रहे कि प्रवेश पत्र मिल जाएंगे, लेकिन परीक्षा के एक दिन पहले तक किसी छात्र को एडमिट कार्ड नहीं मिला। विद्यार्थियों के हाथ में न प्रवेश पत्र था और न ही परीक्षा में बैठने की कोई गारंटी। इस स्थिति से घबराए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us