SUBSCRIBE NOW

Home » Viral » फंदे पर लटका मिला शहडोल की विवाहिता का शव, जांच शुरू

फंदे पर लटका मिला शहडोल की विवाहिता का शव, जांच शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    मुहल्ला चूना भट्ठी पर पशुशाला की देखरेख करते थे दंपती

अमरोहा/शहडोल : उप्र के अमरोहा के मुहल्ला चूना भट्ठी में एक महिला का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। पति घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। संभवतः विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाया है।

मुहल्ला चूना भट्ठी निवासी अरविंद कुमार के यहां भैंस पालन होता है। देखरेख के लिए चार महीना पहले ही उन्होंने मध्य प्रदेश के जिला शहडोल के थाना वैभारी के गांव आमदी निवासी मोनू को नौकरी पर रखा था। मोनू व इंद्रकली की शादी छह साल पहले हुई थी।

परिवार में पांच साल की बेटी माही व दो साल का बेटा जाती कौल हैं। यह परिवार पशुशाला के पास मकान में रहता है। रविवार दोपहर मोनू घर से बाहर गया था। लगभग दो बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी नजर नहीं आई। जबकि बच्चे घर में ही खेल रहे थे। मोनू ने उसे तलाश किया तो बाथरूम में उसका शव फंदे पर लटका मिला।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us