श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- शहडोलः मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के शबरी जयंती के अवसर पर 8 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर डा. केदार सिंह ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम गांधिया में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की बेहतर साफ सफाई एवं मंदिर की रंगाई पुताई सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम गांधिया में प्रस्तावित कार्यक्रम में शबरी माता की मूर्ति का अनावरण, हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, एसडीएम काजोल सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।






