SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » महिला के पति को चिढ़ाने उसके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था प्रेमी, फिर मिली उसकी खून से सनी लाश

महिला के पति को चिढ़ाने उसके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था प्रेमी, फिर मिली उसकी खून से सनी लाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि वह चिढ़ाने के लिए महिला के साथ खिंचवाए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था। फोटो हटाने का कहने पर भी वो नहीं माना।

शाजापुर। शाजापुर शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र में ग्राम राघवेल लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे बुधवार सुबह युवक का रक्तरंजित शव मिला था। मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। प्रेमिका के पति ने दोस्त के साथ मिलकर गेहूं के खेत में हत्या की और फिर उसकी मोटरसाइकिल पर ही शव रखकर हादसा बताने के लिए पुलिया से नीचे शव और मोटरसाइकिल फेंक दी।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लालघाटी थाना पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात करने वाले रविंद्र मालवीय की पत्नी राजेश मालवीय के साथ मजदूरी करने गुजरात गई थी। इसी दौरान राजेश ने उसे परेशान किया। राजेश ने सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो अपलोड कर दिये। जिन्हें हटाने के लिये रविंद्र ने बोला किंतु उसने नहीं हटाए।

इस पर तीन फरवरी की रात को रविंद्र पुत्र कालूराम मालवीय निवासी ग्राम टुंगनी के दोस्त राहुल पुत्र गोपीलाल मालवीय निवासी ग्राम टुंगनी ने राजेश को मामले में बात करके निराकरण करने का कहकर ग्राम टुंगनी स्थित खेत पर बुलाया। वहीं पर आरोपित रविंद्र और राहुल ने उसके साथ लाठी, डंडे से मारपीट की और उसका गला दबा दिया।

बेसुध होने पर वह राजेश को उसकी ही मोटरसाइकिल पर लादकर राघवेल लखुंदर नदी की पुलिया से नीचे फेंक गए। उन्होंने यह फेंकने के बाद भी चेहरा पत्थर से कुचला। इसके बाद आरोपित भाग गए।

फोटो, वीडियो से बढ़ा विवाद

मामले की जांच में सोशल मीडिया पुलिस के लिए मददगार साबित हुई। जांच में सामने आया है कि आरोपित रवि उर्फ रविंद्र की पहली शादी वर्ष 2016 में हुई थी, लेकिन कोई संतान न होने के कारण उसने करीब चार माह पूर्व खंडवा निवासी युवती से विवाह कर लिया। राजेश गत माह रविंद्र की दूसरी पत्नी को मजदूरी के लिए गुजरात ले गया और वहां उसके साथ फोटो खिंचवाए। साथ ही रविंद्र ने पत्नी से बात करनी चाही तो राजेश और उसकी बहन ने बात नहीं कराई।

इसके बाद 24 जनवरी को वे शाजापुर लौटे, लेकिन 25 जनवरी को राजेश फिर आरती को लेकर देवास चला गया। इसके बाद रविंद्र अपनी पत्नी को गांव ले आया। इस पर राजेश उसे चिढ़ाने के लिए लगातार गुजरात में खिंचवाए गए फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगा। इसी से रविंद्र का गुस्सा बढ़ गया और उसने राहुल के साथ मिलकर राजेश की हत्या कर दी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us