श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चुंगी नाका के पास बुधवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज गति से दौड़ रही बोलेरो मोटरसाइकिल और सड़क किनाने पर लगे ठेलों को टक्कर मारते हुए आटो से टकरा गई। देर के लिए ब्यौहारी-पपौंध मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में धुत बोलेरो चालक ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारा, जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बोलेरो आगे चलते हुए सड़क किनारे लगे सब्जी के ठेलों को टक्कर मारा। गनीमत रही कि ठेला संचालक समय रहते दूर हट गया और अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद बेकाबू बोलेरो ने शराब के नशे में वाहन चला रहा था आरोपित वाहन चालक पास में खड़ी एक आटो को भी टक्कर मार दिया, जिससे आटो के पास खड़ी एक महिला को चोटें लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो अत्यधिक तेज गति से चुंगी नाका पार करते हुए पपौंध मार्ग की ओर जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे। ठेले से टकराने के बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो को रोक लिया और आक्रोशित भीड़ ने चालक व उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार युवक, आटो के पास खड़ी घायल महिला और बोलेरो सवार दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।






