श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- कटनी जिले के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरौडी में एक खेत की फेंसिंग तार में तेंदुआ फंसा गया। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के दारोड़ी गांव में सुबह लोगो ने गांव के नजदीक एक खेत मे लोगों ने खेत की फेंसिंग तार में एक तेंदुए को ग्रामीणों ने फंसा देखा।
कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरौडी में एक खेत की फेंसिंग तार में तेंदुआ फंसा गया। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के दारोड़ी गांव में सुबह लोगो ने गांव के नजदीक एक खेत मे लोगों ने खेत की फेंसिंग तार में एक तेंदुए को ग्रामीणों ने फंसा देखा।
तेंदुए के फंसे होने की सूचना लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन अमला पहुंचा और चारों ओर से घेराबंदी की गई है। ग्रामीणों को नजदीक जाने से रोक दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अमला निगरानी कर रहा है। विभाग ने बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई है। टीम के दारोड़ी पहुंचने पर उसका रेस्क्यू किया जाएगा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।







