SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP में पहली बार पुलिस भर्ती प्रक्रिया 6 महीने में होगी पूरी, अप्रैल में विभाग को मिलेंगे 7500 नए कांस्टेबल

MP में पहली बार पुलिस भर्ती प्रक्रिया 6 महीने में होगी पूरी, अप्रैल में विभाग को मिलेंगे 7500 नए कांस्टेबल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ नीलू राठौर शहडोल :-    मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 के दूसरे चरण की शारीरिक परीक्षा फरवरी 2026 में प्रस्तावित है। करीब 53 हजार अभ्यर्थियों के लिए दस शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा, मेडिकल, लॉजिस्टिक्स और स्टाफ व्यवस्थाओं हेतु बजट आवंटन की मांग की है।

भोपाल । मप्र पुलिस आरक्षक (जीडी) भर्ती वर्ष 2025 के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए आवश्यक बजट आवंटन की मांग करते हुए एडीजी योजना को पत्र भेजा है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और अब सफल अभ्यर्थियों के लिए फरवरी 2026 से फिजिकल टेस्ट आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा। करीब 53 हजार अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पहले दो दिन रोजाना 200-200 उम्मीदवारों की परीक्षा होगी, जबकि तीसरे दिन से रोजाना 400 उम्मीदवारों का परीक्षण किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को लगभग 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

व्यवस्थाओं के लिए मांगा गया बजट

दूसरे चरण की परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना में आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, मेडिकल सुविधा, सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, उपकरण, ग्राउंड तैयार करने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत बताई गई है।

अतिरिक्त स्टाफ की होगी जरूरत

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाएगा। सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही दस्तावेज सत्यापन और रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था भी की जाएगी।

कहां होंगे परीक्षा केंद्र

भोपाल में 7वीं वाहिनी विसबल, इंदौर में पीटीसी, ग्वालियर में 14वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर में 6वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन में 32वीं वाहिनी विसबल, सागर में 10वीं वाहिनी विसबल, बालाघाट में 36वीं वाहिनी विसबल, रतलाम में 24वीं वाहिनी विसबल, रीवा में 9वीं वाहिनी विसबल और मुरैना में 5वीं वाहिनी विसबल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us