SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » सैलाना के अनुराग जैन ने 6 सरकारी नौकरियां पाकर रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

सैलाना के अनुराग जैन ने 6 सरकारी नौकरियां पाकर रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ नीलू राठौर शहडोल :-    MP News: रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने छह सरकारी नौकरियां प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उनका नाम इंडिया बुक आफ रिकार्डस में दर्ज किया गया है। वर्तमान में वे पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर कार्यरत हैं।

रतलाम। रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने छह सरकारी नौकरियां प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उनका नाम इंडिया बुक आफ रिकार्डस में दर्ज किया गया है। वर्तमान में वे पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर कार्यरत हैं। अनुराग की विभिन्न वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार के अंतर्गत इन छह सरकारी पदों पर चयन प्राप्त किया गया।

वर्ष 2018 में भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग में सार्टिंग असिस्टेंट के पद पर चयनित, वर्ष 2021 में मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जनजातीय विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयनित, वर्ष 2021 में ही मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जनजातीय विभाग में माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयनित, वर्ष 2022 में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (सीजीएसटी) व केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में कर सहायक के पद पर चयनित, वर्ष 2025 में भारत सरकार के अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (गणित) के पद पर चयनित तथा वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयन हुआ है।

उनकी सफलता के पीछे वर्षों की सतत मेहनत, कठोर अनुशासन व निरंतर अध्ययन रहा है। उनके पिता अशोक जैन सैलाना के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं तथा माता सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं, जिनसे उन्हें शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जैन ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुओं व शुभचिंतकों के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो पाई है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 चर्चा में अनुराग ने युवाओं से आह्वान किया कि निरंतर प्रयास, लगन और आत्मविश्वास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप प्रयास करे सफलता आपके कदम चूमेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us