SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » चारा काट रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, वन विभाग की टीम शुरू करेगी रेस्क्यू अभियान

चारा काट रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, वन विभाग की टीम शुरू करेगी रेस्क्यू अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ नीलू राठौर शहडोल :-   देवास जिले के रोजड़ी गांव में चारा काट रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत सामान्य है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश कर रही है।

देवास। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नेवरी के समीप रोजड़ी गांव में मवेशियों के लिए चारा काट रहे किसान पर तेंदुए ने शुक्रवार सुबह हमला कर दिया। इससे किसान के हाथ, पीठ आदि जगहों पर पंजे और नाखून से घाव हो गए। स्वजन व ग्रामीणजन घायल किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार किया गया। डॉक्टर के अनुसार हालात सामान्य है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रोजड़ी निवासी किसान लाखन सिंह राजपूत शुक्रवार सुबह गाय के लिए चारा काटने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। लाखन के हाथ में दराता था इसे उन्होंने तेंदुए पर चलाकर स्वयं को बचाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में उनको कई जगह चोट लग गई। उसके बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए की सर्चिंग शुरू की गई है। ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है, जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व गाय और बछड़े पर भी तेंदुए द्वारा हमला किया जा चुका है।

टीम को भेजकर करेंगे तेंदुए का रेस्क्यू

राजेश चौहान, रेंजर देवास ने कहा कि प्रारंभिक जांच में तेंदुआ द्वारा हमला करने से किसान के घायल होने की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। रोजड़ी के आसपास जंगली क्षेत्र है, सर्चिंग कर रहे हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो तेंदुए को रेस्क्यू किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us