SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मां शारदा ट्रेडर्स पर एंटी इवेजन ब्यूरो का छापा:शहडोल में 5 करोड़ तक की जीएसटी चोरी पकड़ाई, मसाला-सिगरेट का कर रहे थे व्यापार

मां शारदा ट्रेडर्स पर एंटी इवेजन ब्यूरो का छापा:शहडोल में 5 करोड़ तक की जीएसटी चोरी पकड़ाई, मसाला-सिगरेट का कर रहे थे व्यापार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         शहडोल के बुढ़ार में स्थित मां शारदा ट्रेडर्स फर्म पर एंटी इवेजन ब्यूरो जबलपुर की 14 सदस्यीय टीम ने छापा मारा है। बुधवार से जारी इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है।

प्रारंभिक जांच में लगभग तीन करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आई थी, जिसका अनुमान अब बढ़कर पांच करोड़ रुपए तक हो गया है।

दूध के खाद्य उत्पादों के व्यवसाय की आड़ में मसाला-सिगरेट का हो रहा था व्यापार

एंटी इवेजन ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक, फर्म के संचालक जय जगवानी किराना और दूध के खाद्य उत्पादों के व्यवसाय की आड़ में बड़े पैमाने पर पान मसाला और सिगरेट का व्यापार कर रहे थे।

आरोप है कि इस कारोबार में कई कंपनियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में बिना बिल के खरीद-फरोख्त की जा रही थी, जिससे भारी जीएसटी चोरी हुई।

एंटी इवेजन टीम ने अचानक मारा छापा

बुढ़ार क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जय जगवानी बिना वैध बिल के पान मसाला का कारोबार कर रहे हैं। खरीदारों द्वारा बिल मांगे जाने पर अक्सर कागजी चिट्ठियों पर लेन-देन किया जाता था। इन शिकायतों का वेरिफिकेशन करने के बाद एंटी इवेजन टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अचानक छापा मारा, जिससे कारोबारी को दस्तावेज छिपाने का अवसर नहीं मिल सका।

अधिकारियों ने जब्त किए दस्तावेज

एंटी इवेजन ब्यूरो जबलपुर की संयुक्त आयुक्त और कार्रवाई की प्रभारी याचना पाठक ने बताया कि अब तक जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर करीब पांच करोड़ रुपए तक की जीएसटी चोरी का अनुमान है। सभी रिकॉर्ड जब्त कर जबलपुर ले जाए जा रहे हैं, जहां विस्तृत जांच के बाद टैक्स चोरी की सटीक राशि निर्धारित की जाएगी।

जिले में कई ऐसे कारोबारी हैं जो जीएसटी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि अगर शहडोल संभाग में व्यापक स्तर पर इसी तरह की छापामार कार्रवाई की जाए, तो और भी बड़े मामले सामने आ सकते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us