SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » 70 नग नशीली कफ सिरप के दो युवक गिरफ्तार:शहडोल की बुढ़ार पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपियों पर मामला दर्ज

70 नग नशीली कफ सिरप के दो युवक गिरफ्तार:शहडोल की बुढ़ार पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपियों पर मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल में बुढ़ार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 70 नग नशीली कफ सिरप जब्त की।

बुढ़ार थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक नशीली कफ सिरप बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका।

तलाशी के दौरान मिली 70 नग ऑनरेक्स कफ सिरप

पूछताछ के दौरान युवकों के घबराने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 70 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। यह कफ सिरप नशे के लिए इस्तेमाल होने वाला एक प्रतिबंधित पदार्थ है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल गुप्ता (28), निवासी वार्ड क्रमांक-1 हाथी डोल, और सानू उर्फ शमशाद (36), निवासी वार्ड क्रमांक-15 टॉकीज रोड धनपुरी के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
जब्त की गई कफ सिरप एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आती है। इसलिए, दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नशीली दवाओं की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशे के कारोबार बढ़ने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us