SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में सूने घर में चोरी, CCTV में दिखा चोर:मुंबई में रह रहे मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना; चोरों की तलाश जारी

शहडोल में सूने घर में चोरी, CCTV में दिखा चोर:मुंबई में रह रहे मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना; चोरों की तलाश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में एक सूने घर में चोरी की घटना सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जिसे मुंबई में रह रही मकान मालिक ने अपने मोबाइल पर देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, वार्ड 14 आदर्श कॉलोनी निवासी निरुपमा अग्रवाल पिछले एक वर्ष से मुंबई में रह रही हैं। वह अपने घर की निगरानी सीसीटीवी के जरिए करती हैं। गुरुवार रात करीब 2 बजे तीन बदमाश मुंह बांधकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने औजारों की मदद से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसा।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश आसानी से दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

मकान मालकिन ने सीसीटीवी देखकर पुलिस को सूचना दी

सुबह निरुपमा अग्रवाल ने अपने मोबाइल में सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने तत्काल अपने पड़ोसी को सूचना दी, जिसके बाद पड़ोसी के माध्यम से बुढ़ार थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
चोरी गए सामान का पूरा ब्यौरा अभी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि मकान मालिक मुंबई में हैं। उनके लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बदमाश क्या-क्या सामान ले गए। इस घटना से इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने बताया आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के लौटने पर चोरी गए सामान की सूची तैयार की जाएगी और फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us