SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में कुएं में गिरी गाय को बचाया:एक घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

शहडोल में कुएं में गिरी गाय को बचाया:एक घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         शहडोल में मेडिकल कॉलेज के पास एक पुराने कुएं में शुक्रवार सुबह एक गाय गिर गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और गौसेवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

कुएं की गहराई अधिक होने और उसके किनारे कमजोर होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण था। गौसेवक जितेंद्र सिंह और प्रकाश सेन ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों और अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की। कुएं में फंसी गाय को शांत कर सुरक्षित बाहर निकालना मुख्य चुनौती थी।

गौसेवकों ने कुएं के अंदर रस्से बांधकर गाइडलाइन तैयार की। ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे गाय को धीरे-धीरे ऊपर खींचना शुरू किया गया। मौके पर मौजूद भीड़ ने शांति बनाए रखी, ताकि गाय भयभीत न हो। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर आने पर उसे पानी पिलाया गया और उसके शरीर से मिट्टी साफ की गई। सौभाग्यवश, गाय को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कुआं लंबे समय से खुला पड़ा है और इसके आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुएं की मरम्मत कराने या उसे ढकने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us