SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » रीवा में पहली बार साइंटिफिक पुलिस कॉम्पिटिशन:अधिकारियों ने सीखा क्राइम सीन मास्टरी; साइंटिफिक जांच पर फोकस

रीवा में पहली बार साइंटिफिक पुलिस कॉम्पिटिशन:अधिकारियों ने सीखा क्राइम सीन मास्टरी; साइंटिफिक जांच पर फोकस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      रीवा जोन में पुलिस की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने और वैज्ञानिक जांच क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आज रीवा कंट्रोल रूम में साइंटिफिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना और मैहर से आए पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में कुल 15 अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें क्राइम सीन पर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया।

एफएसएल विभाग द्वारा आईजी रीवा के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने क्राइम स्पॉट क्रिएट कर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साक्ष्य संरक्षण और तकनीकी तरीकों से साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया सीखी। यहां क्राइम सीन क्रिएट करके बताया गया।

साइंटिफिक साक्ष्यों के बारे में बताया

अधिकारियों को बताया गया कि किसी भी अपराध की जांच में साइंटिफिक साक्ष्य सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन घटनास्थल से उन्हें सुरक्षित और सही तरीके से जुटाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी कौशल को निखारने के लिए यह प्रतियोगिता और प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिससे पुलिस की जांच क्षमता को और अधिक सशक्त किया जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us