SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रीवा में ट्रैफिक जाम में फंसे अरुणाचल के राज्यपाल:किला रोड में सड़क के दोनों तरफ कब्जा ; नगर निगम अतिक्रमण हटाने में फेल

रीवा में ट्रैफिक जाम में फंसे अरुणाचल के राज्यपाल:किला रोड में सड़क के दोनों तरफ कब्जा ; नगर निगम अतिक्रमण हटाने में फेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         रीवा शहर की यातायात व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई। गुरुवार सुबह सैनिक स्कूल और विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनाइक का काफिला किला रोड पर 25 मिनट तक जाम में फंसा रहा। हालात इतने खराब थे कि प्रोटोकॉल के हूटर भी भीड़ को नहीं हटा सके। अंत में स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता खाली कराया गया, तब जाकर राज्यपाल आगे बढ़ सके।

काफिला जैसे ही किला रोड पहुंचा, अव्यवस्थित वाहनों और सड़क पर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किला रोड पर दुकानें सड़क तक फैली रहती हैं, जिससे दोनों तरफ से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।

गाड़ी से नहीं उतरी पुलिस, सिर्फ बजाती रही हूटर जाम के दौरान यातायात पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई दी। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी भी अधिकार…

पब्लिक ने आगे आकर खुलवाया जाम

जब 25 मिनट तक काफिला टस से मस नहीं हुआ, तो दबाव बढ़ने पर स्थानीय निवासी खुद आगे आए। नागरिकों ने पहल करते हुए जाम हटवाया और धीरे-धीरे आवागमन बहाल किया, जिसके बाद राज्यपाल का काफिला आगे बढ़ सका।

पहले डिप्टी सीएम भी फंस चुके हैं

गौरतलब है कि रीवा की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवालिया निशान पहले भी लग चुके हैं। इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का काफिला भी स्टेशन रोड पर जाम में फंस चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की अतिक्रमण के प्रति उदासीनता को उजागर कर दिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us