SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अब UP के हाथरस में गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल

अब UP के हाथरस में गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शनिवार तड़के हाथरस जंक्शन के पास एक और रेल घटना सामने आई। गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल हो गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

बिलासपुर के पास हुए ट्रेन हादसे को अभी तीन दिन भी नहीं बीते थे कि शनिवार तड़के हाथरस जंक्शन के पास एक और रेल घटना सामने आई। गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल हो गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गोरखपुर से दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस जैसे ही हाथरस जंक्शन से निकली, लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर उसका इंजन बंद हो गया। ट्रेन मुख्य ट्रैक पर रुक गई, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और स्थिति को संभालने के लिए तुरंत वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था की गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दूसरा इंजन लगाया गया, जिसके बाद ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हो सकी।
इस दौरान मुख्य ट्रैक बाधित रहने से पीछे आ रही कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। रेलवे कंट्रोल ने प्रभावित ट्रेनों को पोरा, जलेसर रोड और आसपास के स्टेशनों पर रोकने के निर्देश दिए।
आरपीएफ थाना प्रभारी डी.पी. सिंह ने बताया कि इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से गंतव्य की ओर भेज दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us