SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: नशे में धुत पति बना हैवान, शराब पीकर आपस में उलझे पति-पत्नी, विवाद बढ़ा तो सिर पर दे मारा पत्थर

Shahdol News: नशे में धुत पति बना हैवान, शराब पीकर आपस में उलझे पति-पत्नी, विवाद बढ़ा तो सिर पर दे मारा पत्थर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   शराब के नशे में धुत पति ने आपसी विवाद में पत्नी के सिर पर पत्थर मार दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति फरार है।

जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर कुदरी टोला में शराब के नशे में धुत एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार जग्गा बैगा और उसकी पत्नी अंजू बैगा दोनों ने शराब का सेवन किया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। गुस्से में आकर जग्गा ने पास में रखा एक बड़ा पत्थर उठाया और अपनी पत्नी अंजू के सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जोड़ा अक्सर शराब के नशे में झगड़ता था लेकिन इस बार विवाद बहुत गंभीर हो गया।घटना के बाद जग्गा बैगा मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत अमलाई पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

अमलाई थाना प्रभारी जे.पी. शर्मा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, हमें एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान पति ने पत्थर से पत्नी पर हमला किया। हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। शव का पीएम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। घटना के बाद से पति फरार है। हम उसकी तलाश कर रहे है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us