SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » देवास की बागली उपजेल में विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

देवास की बागली उपजेल में विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    देवास की बागली उपजेल में विचाराधीन बंदी रामप्रसाद उर्फ रामा की मौत हो गई। पेट में जलन और गैस की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक हुआ तो वापस जेल ले आए, रात में फिर दर्द शुरू हुआ तो वापस अस्पताल ले गए, जब तक उसकी मौत हो गई थी।

देवास। देवास जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर बागली की उपजेल में वन अपराध में विचाराधीन बंदी की रविवार रात को मौत हो गई। इससे पहले दोपहर में उसे पेट में जलन, गैस की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था जहां भर्ती कर उपचार किया गया था। हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था, इसके बाद रात में फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई, उसे फिर से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया।

मृतक के स्वजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर सोमवार को शार्ट पीएम रिपोर्ट में कॉर्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई है, हार्ट प्रिजर्व किया गया है। मामले में बागली पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू की है। बागली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रामप्रसाद उर्फ रामा पुत्र कैलाश भीलवाड़ा निवासी हाटपीपल्या वन अपराध के पुंजापुरा क्षेत्र के मामले में बागली उपजेल में बंद था।

रविवार दोपहर में तबीयत खराब होने पर उसे बागली के सरकारी अस्पताल लाया गया था, यहां उसने पेट में जलन, गैस संबंधी परेशानी बताई, जिसके बाद भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, बाटल लगाई गई। आराम होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था, इसके बाद रात में करीब साढ़े आठ बजे फिर से तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रबंधन उसे लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन जांच में वह मृत मिला।

पीएम की वीडियोग्राफी करवाई गई

 

मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। सोमवार को डॉक्टरों की पैनल ने पीएम किया है। पीएम की वीडियोग्राफी करवाई गई है। – प्रदीप राय, टीआई बागली थाना।

हार्ट को प्रिजर्व किया गया

शार्ट पीएम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई है। हार्ट भी प्रिजर्व किया गया जिसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। – डॉ. हेमंत पटेल, बीएमओ बागली।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us