SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में कोयला लदा ट्रक पलटा:चालक को नींद लगने से हुआ हादसा; जेसीबी से कोयले को हटाया गया

शहडोल में कोयला लदा ट्रक पलटा:चालक को नींद लगने से हुआ हादसा; जेसीबी से कोयले को हटाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में एक कोयला लदा ट्रक पलट गया। यह हादसा राजेंद्रा कॉलरी के पास हुआ। ट्रक दमानी कॉलरी से कोयला लोड करके बुढ़ार रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था।

चालक को रास्ते में नींद आ गई। इस कारण वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि चालक को मामूली चोट आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक भी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से कोयले को हटाया जा रहा है और वाहन को उठाने का काम चल रहा है। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है। अभी तक थाने में इस घटना की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us