श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने कुछ घंटों में छह वाहनों को जब्त किया है।
सोहागपुर थाना क्षेत्र के मैकी गांव से तीन मिनी ट्रक मुरूम का अवैध परिवहन करते पकड़े गए। वाहन चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। जप्त वाहनों की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है।
इसी कार्रवाई में सोहागपुर पुलिस ने नरवार मार्ग से एक मिनी ट्रक को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। देवलौंद पुलिस ने भी दो ट्रैक्टर-ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते जप्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देश में की गई। खनिज विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मैकी गांव के पास एक सुनसान जगह से अवैध खनन हो रहा है। इस सूचना पर संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की।







