SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: सड़क जाम हटवा रहे पुलिसकर्मी से भिड़ा युवक, पहले पीटा फिर दी जान से मारने की धमकी, जानें मामला

Shahdol News: सड़क जाम हटवा रहे पुलिसकर्मी से भिड़ा युवक, पहले पीटा फिर दी जान से मारने की धमकी, जानें मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर लगे जाम को हटवाने के दौरान एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी पर ही हमला कर दिया। आरोपी ने ब्यौहारी थाने के प्रधान आरक्षक पर हमला बोल दिया और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। घटना देख स्थानीय लोग और अन्य पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट करने के बाद आरोपी ने पुलिसकर्मी को जान से खत्म कर देने की धमकी तक दे डाली। हालांकि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे तत्काल मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अस्पताल के पास की है।

प्रधान आरक्षक के साथ हुई घटना
ब्यौहारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी के साथ यह घटना घटी है। पीड़ित पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है, जिस पर आरोपी राजेश सिंह के विरुद्ध ब्यौहारी पुलिस ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी से गाली गलौज कर मारपीट और जान से मार देने की धमकी तथा अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जाम हटवाने गए थे पुलिसकर्मी
पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी अस्पताल के पास सड़क पर जाम लगा था। जानकारी थाने में आते ही अधिकारियों के निर्देश पर दो प्रधान आरक्षक मौके पर भेजे गए। जिसमें प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी अस्पताल के पास स्थित मंदिर के सामने लगे जाम को हटवाने लगे। तभी आरोपी राजेश सिंह मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मी से गाली गलौज करना शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने आरोपी को गाली देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और पुलिसकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। जाम हटवाने के दौरान दूसरा पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर था, जिसने आवाज सुन मौके पर दौड़ लगा दी। आसपास मौजूद लोगों के साथ उसने बीच बचाव किया। तब तक आरोपी ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी तत्काल थाने में दी गई। थाना स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और आरोपी राजेश सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। उप निरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की घटना सामने आई है। हमने पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी गिरफ्तार है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us