SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » खंडवा जिले में बदमाशों ने पति के सामने चाकू मारकर ले ली पत्नी की जान, मंगलसूत्र लूट ले गए

खंडवा जिले में बदमाशों ने पति के सामने चाकू मारकर ले ली पत्नी की जान, मंगलसूत्र लूट ले गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के डिगरिस गांव में बदमाशों ने एक बाइक सवार दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश महिला का मंगलसूत्र छीन ले गए। घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम डिगरिस से बाइक पर खंडवा शहर आ रहे दंपती के साथ रविवार रात हुई चाकू बाजी की घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं महिला के पति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला लूटपाट का बताया जा रहा है। इस घटना से पटेल कुनबी समाज में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात भर से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

रविवार रात करीब 11.30 बजे दंपती के साथ बदमाशों ने मारपीट कर लूट की वारदात की। ग्राम डिगरीस निवासी महेंद्र पटेल अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ खंडवा उपचार के लिए आ रहे थे। महेंद्र पटेल को रात में पेट में तेज दर्द हुआ था। उन्होंने अपने साढू चंद्रहास लाडे को रात 11:25 बजे फोन कर खंडवा आने की बात कही थी। इसके बाद दंपती बाइक से निकले।

घायल महेंद्र ने साढू को दी जानकारी

naidunia_image

गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने सविता पर चाकू से हमला कर उसके गले से मंगलसूत्र निकाल खींच लिया। उसके पति से भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल महेंद्र ने रात में ही साढू चंद्रहास को फोन कर घटना की जानकारी दी।

ग्राम डिगरिस में महेंद्र किराना दुकान चलातें हैं, जिसमें उनकी पत्नी भी हाथ बटाती थी। प्राथमिक विवेचना में मामला व्यवसायिक रंजिश का लग रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। अज्ञात के खिलाफ पदम नगर थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us