SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज व वकीलों ने खाली की बिल्डिंग; जांच जारी

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज व वकीलों ने खाली की बिल्डिंग; जांच जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। बम धमकी मेल के जरिए दी गई है। उसके बाद सभी बेंच उठ गई हैI

दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। बम धमकी मेल के जरिए दी गई है। उसके बाद सभी बेंच उठ गई है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

बॉम स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले के पीछे कौन है। मेल के आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

ईमेल में तीन बम का जिक्र

naidunia_image

पुलिस ने जानकारी दी कि पौने बारह बजे एक ईमेल आया था, जिसमें कोर्ट के अंदर तीन बम रखने की बात लिखी थी। उसमें लिखा है कि तीनों बम 2 बजे तक फट जाएंगे। ऐसे में सभी कोर्ट खाली कर दें। पुलिस को अभी जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us