SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » गुना में बवाल: दिल में घुसा तीर, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जमीन को लेकर भिड़े 300 लोग; देखें तस्वीरें

गुना में बवाल: दिल में घुसा तीर, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जमीन को लेकर भिड़े 300 लोग; देखें तस्वीरें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि 60 हेक्टेयर फॉरेस्ट जमीन पर भिलाला समाज खेती करता है। इस जमीन पर भील समाज भी अपना हक जता रहा है। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं।

मध्य प्रदेश के गुना जिले के छिकारी-चाकरी इलाके में वन भूमि पर कब्जे को लेकर बड़ा बवाल हो गया। मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में पत्थर, हथियार, गोफान और तीर कमान चले। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक की सीने में तीर लगने से मौत हो गई। विवाद की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात काबू करने की कोशिश की। इसके बाद भी पुलिस को मृतक का शव घर बाहर निकालने में 16 घंटे से अधिक का समय लग गया। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बमोरी अस्पताल भेजा गया। विवाद के बाद गांव में तनाव के हालात हैं, इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Guna Clash News: Arrow Pierces Heart, 1 Dead, Over 12 Injured in Land Dispute Among 300 People
                         पंचायत के बाद शुरू हुआ विवाद।

क्या है पूरा मामला? 
जानकारी के अनुसार, जिले के बमौरी क्षेत्र के चाकरी गांव में भील और भिलाला समाज के बीच लंबे समय से वन भूमि पर कब्ज़े को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे निपटाने के लिए मंगलवार को समाज की पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में दोनों ही पक्षों ने जमीन पर अपना-अपना दावा पेश किया। कोई भी पक्ष जमीन पर कब्जा छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। लेकिन, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। देखते ही देखते 300-400 लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तीर कमान, गोफन और हथियारों का इस्तेमाल किया। झगड़े में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान सीने में तीर लगने से चाकरी में रहने वाले गंगाराम भील (55) की मौत हो गई। 

Guna Clash News: Arrow Pierces Heart, 1 Dead, Over 12 Injured in Land Dispute Among 300 People
                             गांव मे तनाव के हालात।

रातभर गांव के बाहर रही पुलिस की टीम
विवाद की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा। लेकिन, ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। रातभर पुलिस की टीम गांव के बाहर रही और हालात काबू करने के प्रयास किए। बुधवार को गांव के प्रमुख लोगों से बातचीत के बाद पुलिस ने अंदर प्रवेश किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजाI

Guna Clash News: Arrow Pierces Heart, 1 Dead, Over 12 Injured in Land Dispute Among 300 People
                           शव घेरकर बैठीं महिलाएं।

60 हेक्टेयर फॉरेस्ट जमीन से जुड़ा है विवाद
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि विवाद फतेहगढ़ और बमौरी के सेंटर पॉइंट पर हुआ है, जहां करीब 60 हेक्टेयर फॉरेस्ट जमीन पर भिलाला समाज खेती कर रहा था। इस जमीन पर भील समाज भी अपना हक जता रहा है। इसी को लेकर दोनों समुदायों में विवाद हो गया।  विवाद के बाद गांव के हालात को लेकर अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकरार है। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में मौजूद है।

Guna Clash News: Arrow Pierces Heart, 1 Dead, Over 12 Injured in Land Dispute Among 300 People
                            गांव के बाहर खड़ी पुलिस।

किसने क्या है? 
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि हमारी पूरी टीम और पुलिस फोर्स मौके पर है। कोशिश है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

एसडीओपी विवेक अष्टाना ने कहा कि वन भूमि पर कब्जे को लेकर चाकरी और छिकारी गांव के भील व भिलाला समाज के बीच विवाद हुआ है। दोनों ओर से तीर और गोफन चले हैं। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us