SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » नेपाल अब सेना के कंट्रोल में:फिर भी हिंसा जारी, सुप्रीम कोर्ट में खाक हुईं 25 हजार फाइलें; 27 उपद्रवी गिरफ्तार

नेपाल अब सेना के कंट्रोल में:फिर भी हिंसा जारी, सुप्रीम कोर्ट में खाक हुईं 25 हजार फाइलें; 27 उपद्रवी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन का आज तीसरा दिन है। हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। इसके बाद भी कई इलाकों में हिंसा जारी है।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम को सुप्रीम कोर्ट में आग लगा दी थी, जिसके चलते 25 हजार से ज्यादा केस फाइलें राख में बदल गईं। वहीं, आज सेना ने 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

सेना का कहना है कि ये लोग स्थिति का गलत फायदा उठाकर तोड़फोड़, अराजकता, लूटपाट, आगजनी और जान-माल को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 33.7 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

इसके अलावा 23 बंदूकें, मैगजीन और गोलियों सहित 31 अलग-अलग तरह के हथियार भी जब्त किए गए हैं। केपी शर्मा ओली पीएम पद से इस्तीफा देकर काठमांडू छोड़ चुके है। यहां हिंसक प्रदर्शन में अब तक 22 लोगों की मौत हुई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं।

नेपाल हिंसा की 3 फुटेज…

1. PM ओली का घर जलाया

प्रधानमंत्री ओली के घर में मंगलवार को आग लगा दी। इसके बाद धुएं का गुबार उठता नजर आया।
प्रधानमंत्री ओली के घर में मंगलवार को आग लगा दी। इसके बाद धुएं का गुबार उठता नजर आया।

2. राष्ट्रपति भवन में आग लगाई

राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के निवास (शीतल भवन) में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को आग लगा दी।
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के निवास (शीतल भवन) में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को आग लगा दी।

3. आर्मी PM ओली को सुरक्षित जगह ले गई

सुरक्षा बलों ने पीएम ओली को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया। उन्हें कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है
सुरक्षा बलों ने पीएम ओली को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया। उन्हें कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है

3 पूर्व प्रधानमंत्रियों के घर जलाए

आंदोलनकारियों ने कल नेपाल के 3 प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खलान और पुष्प कमल दहल प्रचंड के घर में आग लगा दी।

पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगाने से उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से जल गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर मारा।

नेताओं के साथ हिंसा की 4 फुटेज

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। बाद में उनकी मौत हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। बाद में उनकी मौत हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पूर्व PM शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी विदेश मंत्री आरजू राणा को उनके घर में घुसकर पीटा।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पूर्व PM शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी विदेश मंत्री आरजू राणा को उनके घर में घुसकर पीटा।
पूर्व PM पुष्प कमल दहल प्रचंड के घर पर हमला करते प्रदर्शनकारी।
पूर्व PM पुष्प कमल दहल प्रचंड के घर पर हमला करते प्रदर्शनकारी।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनके सीने पर लात मारी। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।)
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनके सीने पर लात मारी। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।)
मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के हथियार लूट लिए थे।
मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के हथियार लूट लिए थे।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us