SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ब्यौहारी में कुएं में डूबकर किसान की मौत:पानी खींचते समय पैर फिसला, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

ब्यौहारी में कुएं में डूबकर किसान की मौत:पानी खींचते समय पैर फिसला, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र के झिरिया में एक हादसा सामने आया। 56 वर्षीय किसान छोटेलाल सिंह गोंड की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह अपने घर की बाड़ी में बने कुएं से पानी भर रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद छोटेलाल को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। छोटेलाल एक मेहनती किसान थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार, जब छोटेलाल कुएं में गिरे तो परिजनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us