SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया पहुंचे कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष विजय कोल:कहा- हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी, सबको साथ लेकर चलेंगे

उमरिया पहुंचे कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष विजय कोल:कहा- हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी, सबको साथ लेकर चलेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    उमरिया में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल गुरुवार को भोपाल से उमरिया पहुंचे। जिले की सीमा महानदी से लेकर उमरिया जिला मुख्यालय तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

चंदिया, पाली, लोढ़ा, भरौला समेत कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय कोल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला भी साथ चला।

पूर्व विधायक अजय सिंह कार्यक्रम से रहे दूर

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अजय सिंह नजर नहीं आए। इसको लेकर सवाल भी उठे। इस पर विजय कोल ने कहा कि अजय सिंह से फोन पर बात हुई है। वे बाहर होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे के सभी कार्यक्रमों में अजय सिंह को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

विजय कोल बोले- हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी

विरोध और नाराजगी के सवाल पर विजय कोल ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का हक है। अगर कोई नाराज है तो वरिष्ठ नेता बात करेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक गरीब के बेटे को जिला अध्यक्ष बनाया है। अब मेरी जिम्मेदारी है कि हर वर्ग और कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us