SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Archana Tiwari Missing: इंदौर से ट्रेन में चढ़ी, भोपाल में आखिरी लोकेशन, उमरिया में मिला बैग; कहां गई अर्चना

Archana Tiwari Missing: इंदौर से ट्रेन में चढ़ी, भोपाल में आखिरी लोकेशन, उमरिया में मिला बैग; कहां गई अर्चना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     कटनी जीआरपी के सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने बताया कि अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच B3 के बर्थ नंबर 3 पर यात्रा कर रही थी। उसकी लास्ट लोकेशन रानी कमलापति स्टेशन की है। अब इस मामले की जांच भोपाल से होगी।
इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही कटनी की युवती चलती ट्रेन से लापता हो गई। अब तक उसका कोई सुराग नही मिल पाया है। 28 साल की अर्चना तिवारी सात अगस्त की शाम इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन से रवाना हुई थी। अगले दिन सुबह ट्रेन कटनी पहुंची, लेकिन उसमें अर्चना नहीं थी। अर्चना का सामान उसकी सीट पर रखा हुआ था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, अर्चना तिवारी कटनी जिले के मंगलनगर इलाके की रहने वाली है। वह इंदौर के एक हॉस्टल में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। रक्षाबंधन पर घर आने के लिए वह सात अगस्त की शाम इंदौर स्टेशन से ट्रेन क्रमांक 18233 इंदौर-बिलासपुर (नर्मदा एक्सप्रेस) के B3 कोच में सवार होकर कटनी के लिए रवाना हुई। आठ अगस्त की सुबह ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पहुंची लेकिन, अर्चना वहां नहीं उतरी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान उसका बैग उमरिया रेलवे स्टेशन पर मिला। लेकिन, अर्चना का अब तक कोई पता नहीं चला है।

Katni Archana Tiwari Missing Case: Civil Judge Aspirant Missing from Train Last Location in Bhopal
कटनी में अर्चना तिवारी के घर पसरा सन्नाटा।
आठ महीने से इंदौर में रह रही थी अर्चना

कटनी न्यायालय में वकील और अर्चना के बड़े पिता बाबू प्रकाश तिवारी ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी। उसने एलएलएम की पढ़ाई जबलपुर से की थी। इसके बाद तीन साल तक जबलपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की।  पिछले आठ महीने से वह इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी।
Katni Archana Tiwari Missing Case: Civil Judge Aspirant Missing from Train Last Location in Bhopal
इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी रही थी अर्चना तिवारी।
चाची से हुई थी बात

अर्चना के लापता होने के बाद परिजनों ने कटनी जीआरपी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अब तक की जांच में सामने आया कि सफर के दौरान अर्चना की बात उसकी चाची से हुई थी, तब वह भोपाल में थी। इसके बाद से उसका नंबर बंद आ रहा है।

Katni Archana Tiwari Missing Case: Civil Judge Aspirant Missing from Train Last Location in Bhopal
केस डायरी भोपाल भेजी गई।
लास्ट लोकेशन भोपाल की मिली

कटनी जीआरपी के सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने बताया कि अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच B3 के बर्थ नंबर 3 पर यात्रा कर रही थी। युवती जब भोपाल में थी, तब उसकी चाची से कॉल पर बात हुई थी। सीडीआर निकालने पर उसकी लास्ट लोकेशन रानी कमलापति स्टेशन पर 10.20 बजे की दिख रही है। ऐसे में कटनी जीआरपी ने जांच डायरी भोपाल भेज दी है। अब मामले की जांच वहां की टीम करेगी।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us