SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला:खेत में काम कर रहे किसान के पैर में आई चोट, पहले मवेशी का शिकार भी किया था

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला:खेत में काम कर रहे किसान के पैर में आई चोट, पहले मवेशी का शिकार भी किया था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में बुधवार को एक किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया। मझौली गांव के 56 साल के ननकू केवट अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपी बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान के पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

हमले से पहले बाघिन ने मवेशी का किया था शिकार

घटना पीएफ 377 से जुड़े राजस्व क्षेत्र में हुई। हमले से पहले बाघिन ने घटनास्थल के पास एक मवेशी का भी शिकार किया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघिन आसपास ही थी और खेत में हलचल देखकर उसने किसान पर हमला कर दिया।

इलाके में बढ़ाई गई निगरानी

परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। करीब 20 से ज्यादा कर्मचारी इलाके में तैनात किए गए हैं, जो लगातार गश्त कर रहे हैं।

इलाके में बढ़ाई गई निगरानी

परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। करीब 20 से ज्यादा कर्मचारी इलाके में तैनात किए गए हैं, जो लगातार गश्त कर रहे हैं।

घायल किसान को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेतों में अकेले न जाएं और झाड़ियों की सफाई कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us