श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र के बंगवार गांव में 32 वर्षीय महिला लीला बाई बैगा ने अपने पति के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद सोमवार को आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके घर के कमरे में फांसी पर लटकता हुआ मिला।
गांव के निवासी शिवलाल बैगा ने बताया कि उनकी पत्नी लीला बाई के साथ पिछले कुछ समय से घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दोनों के बीच एक बार फिर बहस हुई। इसके बाद लीला ने यह कदम उठाया।
इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।







