SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » Madhya Pradesh Bulletin: एमपी की सबसे बड़ी खबरें |Breaking News | CM Mohan | Sawan Special |Politics

Madhya Pradesh Bulletin: एमपी की सबसे बड़ी खबरें |Breaking News | CM Mohan | Sawan Special |Politics

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह -:    1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  24 जुलाई को भोपाल के अचारपुरा में 406 करोड़ के निवेश वाली 5 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही 8 उद्योगों के निवेशकों को भूमि आवंटन के आशय-पत्र भी सौपेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अचारपुरा स्थित गोकलदास एक्सपोर्ट्स की गारमेंट यूनिट के भ्रमण से होगी, जहां लगभग 2500 महिलाएं कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद करेंगे और इकाई में हो रहे उत्पादन कार्यों का अवलोकन करेंगे।

2. मध्य प्रदेश में एक बार फिर स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को जबलपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और उमरिया में भारी बारिश का दौर बना रहेगा। अगले 24 घंटे में इन जिलों में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे पहले बुधवार को नर्मदापुरम के इटारसी में बाढ़ जैसे हालात रहे। भोपाल, इंदौर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।

3. मध्य प्रदेश के गुना जिले में दो सगी बहनों को को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों बहनें 9वीं कक्षा की छात्राएं थीं और स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।…

4. उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र में शुक्रवार को एक चमत्कारिक घटना देखने को मिली, जब डॉक्टर और उनके मेडिकल स्टाफ की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे युवक को ओपीडी में ही दिल का दौरा पड़ा, लेकिन डॉक्टर की ओर से तुरंत दी गई CPR और इलेक्ट्रिक शॉक के चलते युवक की धड़कनें फिर से चलने लगीं। युवक को फिलहाल इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है…

5. धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित जवाहर नगर के मनोविकास विशेष शिक्षा विद्यालय में रक्षाबंधन का उत्साह इन दिनों चरम पर है। विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चे राखियों की तैयारियों में पूरी तन्मयता और उत्साह से जुटे हुए हैं। इन बच्चों को भले ही रंगों की पहचान और अक्षर लिखने में कठिनाई होती हो, लेकिन त्योहारों को लेकर उनका उत्साह किसी से कम नहीं है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us