SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » लोकसभा और राज्यसभा में उठा ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा… खरगे बोले- सरकार हमें सही जानकारी नहीं दे रही

लोकसभा और राज्यसभा में उठा ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा… खरगे बोले- सरकार हमें सही जानकारी नहीं दे रही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-   Parliament Monsoon Session 2025 News Updates: संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्ष स्पष्ट कर चुका था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, हालांकि इस बात की संभावना कम ही है। पीएम मोदी इस हफ्ते एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ब्रिटेन और मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

Parliament Monsoon Session News । संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। विपक्ष ने पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान ही हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस और सहयोगी दलों के सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही बिहार में मतदाता सूची अपडेट मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की। विपक्षी सदस्य तख्तियां दिखाते हुए हंगामा कर रहे थे, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति ली।

इससे पहले खबर थी कि विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाक सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान और बिहार मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया प्रमुख रूप से शामिल हैं।

वहीं, सरकार ने कहा है कि वह ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं, विपक्ष 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले को सरकार की चूक बताते हुए मुद्दा उठा सकता है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

राज्यसभा में उठा ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम के आतंकी न तो पकड़े गए, न मारे गए। सरकार हमें सही जानकारी नहीं दे रही है।

साथ ही खरगे ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने किस तरह 24 बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का श्रेय लिया। इस पर भी सरकार चुप है।

हंगामे के बीच जेपी नड्डा ने जवाब दिया। नड्डा ने कहा कि विपक्ष को इस पर हंगामा करने की जरुरत नहीं है। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने और जवाब देने के लिए तैयार है।

Parliament Monsoon Session: Latest Updates
प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्रवाई स्थगित करना पड़ी। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, सरकार हर मुद्दे पर जवाब देना चाहती है। सदन चलना चाहिए। आप यहां नारे लगाने नहीं आए हैं। सदन नियमों के अनुसार चलता है। नियमों के अनुसार उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा होगी।

संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने कहा- यह मानसून सत्र विजय का उत्सव है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का पराक्रम देखा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 100% हासिल किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया। भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब किया है। (नीचे देखिए पीएम मोदी के संबोधन के वीडियो)

पीएम मोदी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि का गुणगान करेंगे। यह हमारे भावी अभियानों के लिए प्रेरणादायी होगा।

 

संसद का यह मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। सरकार इस दौरान 17 विधेयकों पर चर्चा करना चाहती है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए एक विधेयक लाने पर जोर दिया है, लेकिन सरकार के इस पर अमल करने की संभावना नहीं है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us