SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » ओंकारेश्वर में गोमुख घाट के पास हादसा… नीमच के युवक की डूबने से मौत, चित्तौड़गढ़ के युवक को बचाया

ओंकारेश्वर में गोमुख घाट के पास हादसा… नीमच के युवक की डूबने से मौत, चित्तौड़गढ़ के युवक को बचाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-   Omkareshwar News: ओंकारेश्वर में गोमुख घाट के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें नीमच के एक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं चित्तौड़गढ़ के एक युवक को समय रहते बचा लिया गया। दोनों युवक स्नान करने के लिए नदी में गए थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। यह क्षेत्र स्नान के लिए प्रतिबंधित है।

खंडवा   तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ हादसे थामने का नाम नहीं ले रहे हैं। नर्मदा में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ एक सप्ताह में दूसरी घटना सामने आई है। यहां दूसरे राज्यों से आए दो युवक नदी में हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को समय रहते बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी विशाल पिता मदनलाल व नीमच जिले के ग्राम छाच निवासी 26 वर्षीय पंकज पुत्र कैलाश गोमुख घाट के पास स्नान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र प्रतिबंधित है। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और नीमच के पंकज की मौत हो गई। वहीं राजस्थान निवासी युवक विशाल को बचा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर में एक सप्ताह में यह दूसरा हादसा सामने आया है। इससे पहले इंदौर के चंदन नगर निवासी दो सगे भाइयों की नर्मदा कावेरी संगम पर स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई थी।

इसमें एक का शव 5 किलोमीटर और दूसरे का 15 किलोमीटर दूर मिला था। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीं दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us