SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Anuppur News: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने पिता और नाबालिग बेटे को किया गिरफ्तार

Anuppur News: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने पिता और नाबालिग बेटे को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   अनूपपुर में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग की की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 35 वर्षीय संतोष सिंह पिता बुद्धा सिंह और उसका नाबालिग पुत्र शामिल है। पुलिस ने दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई की रात बुजुर्ग बाबूलाल और उसके परिजन भोजन कर घर में सो रहे थे। इस दौरान संतोष बैगा और उसका पुत्र पीड़िता के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए खेत में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने समझाकर उन्हें वापस भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों फिर लौटे और पीड़िता के पति बाबूलाल बैगा पर हमला कर दिया।

आरोप है कि संतोष बैगा ने डंडे से बाबूलाल के कंधे पर वार किया और अपने नाबालिग पुत्र को टंगिया लाने के लिए कहा। नाबालिग ने टंगिया से बाबूलाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल बाबूलाल को 108 एम्बुलेंस की मदद से पहले करपा अस्पताल, फिर राजेन्द्रग्राम और अंत में जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us