श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवराव गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। चालक सुदीप साहू की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई।
घटना मुनिराज सिंह के खेत में हुई। सुदीप साहू ट्रैक्टर से कल्टीवेटर लगाकर जुताई कर रहा था। लगातार बारिश के कारण मिट्टी गीली थी। ट्रैक्टर का पहिया कीचड़ में फंस गया।
चालक ने जब ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया, तभी इंजन अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया।
स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने चालक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह इंजन के नीचे से सुदीप को नहीं निकाल पाए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक मोहन पड़वार के नेतृत्व में पुलिस ने शव को इंजन से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बारिश के मौसम में खेतों में जुताई का काम चल रहा है। किसान ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करवा रहे हैं।







