SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: शहडोल से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो लोगों की मौके पर मौत

Shahdol News: शहडोल से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो लोगों की मौके पर मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने गोहपारू क्षेत्र के लोढ़ी गांव में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार रामगोपाल यादव (32) और रवि कोल (15) की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू की।

शहडोल से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के लोढ़ी गांव में सोमवार शाम घटी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि सूरज कंपनी की बस क्रमांक एमपी 18 पी 2187 शहडोल से जनकपुर की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बस ने लोढ़ी के पास सामने से आ रही बाइक को ठोकर मार दी। इसमें सवार रामगोपाल यादव (32) एवं रवि कोल (15) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक लोढ़ी गांव के ही रहने वाले हैं। इससे घटनास्थल पर परिजन एवं गांव के लोग काफी संख्या में इकट्ठा हुए थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पीएम के लिए गोहपारू अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद बस चालक मौके से बस छोड़ भाग गया। पुलिस ने बस को मौके से जब्त कर लिया है। बस में सवार लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने का वाहन का पुलिस ने इंतजाम किया। पुलिस का कहना है दोनों मृतक लोढ़ी गांव के रहने वाले थे। बाइक सवार गांव से गोहपारू बाजार जा रहे थे तभी रास्ते में दर्दनाक हादसा हुआ है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us