SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » School Holiday: मध्य प्रदेश में भारी बारिश… नरसिंहपुर में कलेक्टर ने आज और कल स्कूलों में छुट्टी घोषित की

School Holiday: मध्य प्रदेश में भारी बारिश… नरसिंहपुर में कलेक्टर ने आज और कल स्कूलों में छुट्टी घोषित की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    MP Heavy Rain: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। अब इसका असर आम-जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। नदी-नाले उफान पर होने पर हादसों की आशंका बनी हुई है। IMD ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 जबलपुर, MP Heavy Rain : महाकौशल-विंध्य के सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सिवनी में वैनगंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से लखनवाड़ा का पुराना पुल सहित आसपास सड़क, घाट सब कुछ जलमग्न हो गया। दोपहर में बारिश का दौर थमने के बाद वैनगंगा नदी का जलस्तर कुछ घटने लगा।

बालाघाट में भी जोरदार बारिश से घरों में पानी घुस गया। मंडला का नर्मदा तट पर स्थित माहिष्मती घाट और रामनगर का घाट डूब गया। शाम को भी करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई है। डिंडौरी में बारिश से मेहंदवानी का धमनी-कुसेरा सड़क टूट गई।

शहडोल में दोपहर करीब 3.30 बजे तेज बारिश हुई। जबलपुर अन्य जिलों में भी बारिश हुई है। 50 प्रतिशत से अधिक भरा भीमगढ़ बांध सिवनी में संजय सरोवर भीमगढ़ बांध लगातार बारिश से 50 प्रतिशत से अधिक भर चुका है। इसका जलस्तर 514 मीटर तक पहुंच गया है।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us