SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » बागेश्वर धाम में होम स्टे की दीवार ढही, मिर्जापुर की महिला की मौत… घायलों में यूपी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु शामिल, देखिए लिस्ट

बागेश्वर धाम में होम स्टे की दीवार ढही, मिर्जापुर की महिला की मौत… घायलों में यूपी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु शामिल, देखिए लिस्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     Bageshwar Dham News: छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि श्रद्धालु धर्मशाला में सो रहे थे, तभी भारी बारिश के कारण अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वे मलबे में दब गए। मृत महिला की पहचान यूपी के मिर्जापुर के अदलाहट गांव की रहने वाली अनीता देवी के रूप में हुई है।

छतरपुर, Bageshwar Dham News। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक और हादसा हो गया। यहां धर्मशाला की दीवार गिरने से मिर्जापुर निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दे, 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाना है और इसके लिए देशभर से श्रद्धालु बागेश्वर धाम में जुट रहे हैं। भारी भीड़ के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने अपील की है कि भक्त बागेश्वर धाम न आएं और अपने घरों से ही गुरु पूर्णिमा पर्व मनाएं।

मिर्जापुर क्षेत्र के अन्य श्रद्धालु दबे

जानकारी के मुताबिक, घायलों में मिर्जापुर क्षेत्र के लोग शामिल हैं। ये सभी छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम के एक होम स्टे में ठहरे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना को लेकर राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने बताया की दीवार गिरने के हादसे में एक महिला की मौत हो गई है कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

घायलों ने बताया कि जिस जगह पर ठहरे हुए थे, वहां पतली दीवार खड़ी थी और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थी। 100 रुपए गद्दा के हिसाब से किराया लिया गया था। रात को अचानक दीवार गिर पड़ी और हम सभी लोग दब गए।

घायलों के नाम
  • मुंशीलाल कश्यप पुत्र नाथू लाल उम्र 72 साल, निवासी थाना पिलट, उत्तर प्रदेश
  • पूनम देवी कहार, पत्नी नमोहर प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जोगवा थाना अदलहट जिला मिर्जापुर

 

  • वीणा देवी कश्यप पत्नी सुरेश उम्र 50 वर्ष निवासी सुजानपुर थाना रोजा जिला बरेली

 

  • मंजू देवी पत्नी ओंकार उम्र 40 साल निवासी नारायणपुर थाना अदलहट जिला मिर्जापुर

 

  • अरविन्द कुमार पटेल, पुत्र ओंकार उम्र 17 साल निवासी निवासी नारायणपुर थाना अदलहट जिला मिर्जापुर

 

  • प्रिया कुमारी पुत्री नमोहर प्रसाद उम्र 17 साल निवासी नारायणपुर

 

  • अंशिका कुमारी पुत्री राजू निवासी नारायणपुर जिला मिर्जापुर

 

  • कौशल सैनी, रुड़की थाना गंगानहर जिला हरिद्वार उत्तराखंड

 

  • गुलाबचंद साहू निवासी जगत बनर्जी घाट जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल

 

  • धनेश्वरी साहू निवासी बनर्जी घाट जिला हावड़ा
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us