SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » MP News: बस स्टैंड झुग्गी बस्ती से 5 साल की मासूम को ऑटो चालक ने किया अगवा, बनहंगवा मोड़ पर रोती मिली बच्ची

MP News: बस स्टैंड झुग्गी बस्ती से 5 साल की मासूम को ऑटो चालक ने किया अगवा, बनहंगवा मोड़ पर रोती मिली बच्ची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

MP Crime News: सतना में शनिवार को एक 5 साल मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया। घटना बस स्टैंड झुग्गी बस्ती की है, जहां बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक ऑटो चालक उसे बातों में उलझाकर अपने साथ बैठा ले गया और बनहंगवा मोड़ के पास उतारकर फरार हो गया
सतना। शहर में नौनिहालों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे नजर आ रही है। सतना शहर में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब 5 साल की बच्ची को एक ऑटो चालक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। बच्ची झुग्गी बस्ती में अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी ऑटो चालक उसे बहाने से ऑटो में बैठा कर बनहंगवा मोड़ तक ले गया और फिर वहीं छोड़कर फरार हो गया।

कैसे बची मासूम?

बच्ची को सड़क पर अकेले रोते देख राहगीरों को शक हुआ और कोतवाली पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित पाया और परिजनों को सौंप दिया। बच्ची को सही समय पर बचा लेने से बड़ी अनहोनी टल गई। इस घटना ने शहर में ऑटो चालकों की मनमानी और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची मासूम की जान

स्थानीय लोगों का कहना है कि आधे से ज्यादा ऑटो चालक नशे में धुत्त रहते हैं। कल ही स्टेशन के गेट नंबर 2 के सामने ऑटो चालकों ने एक सवारी के साथ मारपीट की थी। यही नहीं, वहीं पर खुलेआम जुआ भी खेलते हैं, लेकिन RPF और GRP की कोई मौजूदगी नहीं दिखती।

सवालों के घेरे में प्रशासन

जानकारों के मुताबिक, शहर में 20% ऑटो चालकों का आपराधिक रिकॉर्ड है, लेकिन इनकी जांच करने वाला कोई नहीं। RTO भी सिर्फ दिखावे की कार्रवाई करता है। अधिकतर ऑटो बिना फिटनेस, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

पुलिस भी कभी-कभार खानापूर्ति के लिए कुछ ऑटो जब्त कर चालानी कार्रवाई करती है, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जाते। अगर प्रशासन और परिवहन विभाग ने जल्द गंभीरता नहीं दिखाई, तो यह लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us