SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Indore Dewas Naka: देवासनाका पर ब्रिज निर्माण और सर्विस रोड खराब, रेंग-रेंगकर निकलती हैं गाड़‍ियां

Indore Dewas Naka: देवासनाका पर ब्रिज निर्माण और सर्विस रोड खराब, रेंग-रेंगकर निकलती हैं गाड़‍ियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    Indore to Dewas Road: इंदौर के निरंजनपुर, देवासनाका पर रोजाना लगने वाले जाम के कारण हजारों वाहन चालक त्रस्त हो रहे हैं। शाम के समय जाम की स्थिति और भी डरावनी हो जाती है। वाहन चालकों को डेढ़ से दो घंटे रोजाना रेंगना पड़ता है। ओवरब्रिज निर्माण और सर्विस रोड खराब होने से समस्या और बढ़ गई है।

 इंदौर। निरंजनपुर, देवासनाका से मांगलिया तक रोजाना लगने वाले जाम के कारण हजारों वाहन चालक त्रस्त हो रहे हैं। शाम के समय जाम की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। वाहन चालकों को डेढ़ से दो घंटे रोजाना रेंगना पड़ता है। इस मार्ग पर इंदौर से देवास और देवास से इंदौर आने वाले वाहनों का भी जबरदस्त दबाव रहता है।

वहीं, पंचवटी, सिंगापुर टाउनशिप के समीप 50 से ज्यादा कॉलोनियों के रहवासी आवागमन करते हैं। उधर, शाम के समय ऑफिस की छुट्टी के बाद इस मार्ग पर यातायात और भी ज्यादा बढ़ जाता है। देवासनाका चौराहा पर ट्रैफिक के अधिकारी व जवान नजर नहीं आते हैं। इसलिए वाहन चालक मनमर्जी करते हुए जल्दी निकलने के लिए इधर-उधर घुस जाते हैं, जिससे यातायात का दम निकल जाता है।

यहां लगा रहता है जाम

naidunia_image

निरंजनपुर, देवासनाका पर यातायात व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इस कारण देवासनाका चौराहा पर सुबह से शाम तक जाम लगता है। निर्माण कार्य चलने से देवासनाका चौराहा से देवास की ओर जाने वाले मार्ग पर कई जगह पतरे लगे हैं। इससे मार्ग पर चलने की जगह कम हो गई है। सर्विस रोड भी ऊबड़-खाबड़ हो रही है।

इससे कीचड़ होने से वाहन चालकों को जाम से निकलने में और ज्यादा दिक्कत आती है। सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास स्थित ग्रिड से निरंजनपुर तक मेट्रो ट्रेन के लिए बिजली की लाइन डाली जा रही है। इस कारण सिंगापुर टाउनशिप से देवास का तक कई स्थानों पर खोदाई की गई है। इससे वाहन चालकों को निकलने के लिए उचित जगह नहीं मिल रही है, इससे भी जाम लग रहा है।

रहवासी सिंगापुर टाउनशिप निवासी यशवंत परमार एवं पंचवटी निवासी अर्पित शिंदे ने बताया कि लसूड़िया क्षेत्र में बहुत सारे गोदाम बने हुए हैं। गोदामों में डिलीवरी के लिए सुबह से शाम तक बड़े ट्रक एस्सार पेट्रोल पंप पर से रास्ता क्रास करते हैं।

naidunia_image

इस कारण यातायात बाधित होता है और फिर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं, कार शोरूमों पर वाहनों की डिलीवरी के लिए आने वाले कई बड़े ट्रक शोरूम के बाहर सुबह से रात तक खड़े रहते हैं, इनसे भी यातायात बाधित होता है।

सर्विस रोड पर हो गए गड्ढे

ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण ओवरब्रिज का निर्माण है। इससे मार्ग पर वाहन चालकों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। बारिश होने से सर्विस रोड पर बड़े गड्ढे हो चुके हैं। साथ ही सर्विस रोड ऊबड़-खाबड़ हो चुकी है, जिससे वाहन चालक फिसल रहे हैं। इससे यातायात धीमी गति से चल रहा है। सर्विस रोड ठीक हो जाए तो यातायात सुचारु रूप से चल पाएगा। – अरविंद तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी

इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन बनने से कई जगह खोदाई

प्रदेश सरकार द्वारा सिहंस्थ 2028 को देखते हुए इंदौर-उज्जैन फोरलेन को तोड़कर नए सिरे से दोनों ओर तीन-तीन लेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर धरमपुरी गांव से उज्जैन स्थित नानाखेड़ा बस स्टैंड तक सिक्स लेन सड़क बनाई जा रही है।

इस 40 से 45 किमी के हिस्से में हर चार से पांच किमी के हिस्से में खोदाई कर वाहनों के लिए डायवर्शन कर दिया है। इससे वाहन चालक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा नहीं चल पा रहे हैं।

पहले इंदौर से उज्जैन पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था। अब ढाई से तीन घंटे तक लग रहे हैं। इस खोदाई के कारण रात के समय समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि निर्माण एजेंसी ने सही तरीके से सफेद पट्टे नहीं लगाए हैं। न ही ट्रैफिक डायवर्शन के लिए सही तरीके से संकेतक लगाए गए हैं। रात के समय वाहन चालकों को समझ ही नहीं आता है और अचानक से ही डायवर्शन आ जाता है। जगह-जगह खोदाई होने से दुर्घटना होने की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है।

कई स्थानों पर जलजमाव, ट्रैफिक जाम

नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा शहर के हजारों वाहन चालक रोजाना शाम को भुगतने को मजबूर हैं। वर्षा होने के कारण शहर में कई स्थानों पर जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से शहर में हर ओर जाम लग रहा है।

गुरुवार रात को बीआरटीएस पर रसोमा चौराहा से एमआर-9 तक सैकड़ों वाहन चालक रेंगते नजर आए। एलआइजी चौराहा से एमआर-9 तक यातायात बाधित होता रहा। वहीं पलासिया चौराहा पर तीन इमली चौराहा पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, शाम को नावदा पंथ में भी सिग्नल खराब होने से यातायात बाधित होता रहा। दोपहर में करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।

जलभराव के स्थान किए चिह्नित

इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी अरविंद तिवारी ने बताया कि जलभराव के स्थान चिह्नित किए गए हैं, जिसमें मुख्य रूप से गिटारवाला चौराहा, सत्यसाईं, रसोमा, अरविंदो अस्पताल के सामने, लवकुश चौराहा सहित अन्य स्थान हैं। नायता मुंडला पर नया ब्रिज बनने से सर्विस रोड खराब है, इससे जाम लग रहा है। यातायात धीमी गति से चल रहा है। सूचना मिलते ही सारे अधिकारी और जवान तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक संभाल रहे हैं।

सिग्नल रिपेयरिंग चालू हैं

सिग्नल बंद होने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य कर रही है। गौपुर और देवासनाका के सिग्नलों को सुधार दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस को बोला गया है कि जिन स्थानों के सिग्नलों में परेशानी है, उनकी सूची हमें दे दीजिए। हम तुरंत सुधार करवा देंगे। – वैभव देवलासे, यातायात प्रभारी, नगर निगम

सिग्नलों की रोजाना हो रही मॉनीटरिंग

इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की ओर से रोजाना हमारे सभी सिग्नलों की मॉनीटरिंग की जा रही है। आज भी सिग्नलों के सुधार कार्य किए गए हैं। हमारे सभी सिग्नल चालू हैं और सही तरीके से काम कर रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में नगर निगम और आईटीएमएस को जल्द से जल्द सिग्नल सुधार करने के निर्देश दिए हैं। – क्षितिज गीते, सीडीओ, आईटीएमएस

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us