SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रीवा के टीएचआर प्लांट में पैरों से रौंदकर बनाए पोषण आहार का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

रीवा के टीएचआर प्लांट में पैरों से रौंदकर बनाए पोषण आहार का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     रीवा के टीएचआर प्लांट में पैरों से रौंदकर पोषण आहार बनाने का वीडियो वायरल हो गया है। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। प्लांट आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोषण आहार तैयार करता है। वीडियो में अनाज को पैरों से मशीन में भरते हुए दिखाया गया है।

रीवा। रीवा के पहाड़िया में संचालित टीएचआर प्लांट में पोषण आहार निर्माण कार्य पैरों से करने का मामला सामने आया है। यह मामला उसे समय उजागर हुआ जब इंटरनेट मीडिया में उक्त वीडियो प्रसारित हो गया। इसी तरह के और भी कई वीडियो सामने आए हैं, जिनसे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर यह कैसा पोषक आहार है। यह टेक होम राशन प्लांट है, जो आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोषण आहार तैयार करता है।

वीडियो में जहां एक तरफ अनाज को पैरों से मशीन में भरा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अनाज सड़ा गला और खराब किस्म का भी नजर आ रहा है। पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल से की गई है, जिसके बाद कलेक्टर ने सीईओ को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

अमानक अनाज के इस्तेमाल का आरोप

पहाड़िया टीएचआर प्लांट रीवा प्रदेश में एक टेक होम राशन प्लांट है। जो कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पूरक पोषण आहार तैयार करता है। यह प्लांट विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के लिए पोषण प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है। पहाड़िया टीएचआर प्लांट, रीवा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले टेक होम राशन का उत्पादन करता है।

बता दें कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के लिए एक पूरक पोषण आहार है, जो कुपोषण से निपटने में मदद करता है। यह प्लांट, स्थानीय महिलाओं द्वारा संचालित किया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समुदाय में पोषण के स्तर में सुधार करना है।

 

पूरे मामले की जांच करेंगे जिला पंचायत सीईओ

इस पूरे मामले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि पहाड़िया टीएचआर प्लांट से संबंधित मामला सामने आया है। जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिया गया है कि वो खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करें और स्थिति का जायजा लें।

वहां किस तरह का पूरक पोषण आहार निर्मित किया जा रहा है और किस तरह के अनाज का उपयोग किया जा रहा है। इसका संचालन अभी वर्तमान में जिला पंचायत के द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us