सीमा सिंह शहडोल -: Dhirendra Shastri on Sonam Raghuvanshi: हनीमून के दौरान अपने पति की साजिशन हत्या करवाने वाली सोनम रघुवंशी की चर्चा भारत के बाहर भी होने लगी है। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कथा में सोनम और इस जैसी पत्नियों की हरकतों का जिक्र किया।
इंदौर (Dhirendra Shastri on Sonam Raghuvanshi)। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। यहां कथा के दौरान उन्होंने राजा रघुवंशी कांड का जिक्र किया।
उन्होंने कहा, अभी भारत में तो पत्नियों का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। अभी कल नई खबर आई सोनम। हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे। पहले लगता था अरेंज मैरिज सही है। फिर लगा लव मैरिज सही है। अब दोनों ही बेकार लगने लगी। जब से यह राजा वाला कांड सुना है। बड़ा बेकार है।
सब कुछ तोड़ देना, लेकिन भरोसा मत तोड़ना: धीरेंद्र शास्त्री
इससे पहले अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में धीरेंद्र शास्त्री ने जानकारी दी कि वे अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। एक महीने की यात्रा पर हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज का एक विचार हमने पढ़ा है चाय और चरित्र।
चाय गिरती है तो दाग छूटता नहीं है। इसी तरह चरित्र के गिरने का दाग भी कभी नहीं छूटता है। इसलिए कुछ भी तोड़ो, लेकिन किसी का विश्वास मत तोड़ो। यह कभी जुड़ नहीं पाता है।
धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, बंगाल, गाड़ी, महंगी चीजें… टूटने पर सबकुछ जोड़ा जा सकता है, नया लाया जा सकता है, लेकिन भरोसा टूट जाए तो जोड़ा नहीं जा सकता है। अपने माता-पिता, गुरु, स्वामी, पति या पत्नी किसी को भरोसा नहीं टूटने देना।







