SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Weather Forecast: गर्मी से उबल रहा है उत्तर भारत, कब तक झेलने पड़ेंगे लू के थपेड़े…यूपी-एमपी में कैसा रहेगा मौसम? जानिए यहां

Weather Forecast: गर्मी से उबल रहा है उत्तर भारत, कब तक झेलने पड़ेंगे लू के थपेड़े…यूपी-एमपी में कैसा रहेगा मौसम? जानिए यहां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 12 जून को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है जिससे गर्मी से कुछ राहत और तापमान में गिरावट की आ सकती है।
 (Weather Update): गर्मी ने अब उत्तर भारत में अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। ना दिन को आराम है और ना रात को चैन, क्योंकि जितनी गर्म दिन का तापमान है कुछ वैसा ही हाल रात का भी है। दिल्ली हो या फिर उत्तर प्रदेश या फिर मध्य प्रदेश, गर्मी ने बेहाल कर दिया है और इस गर्मी से हर ओर त्राहिमाम-त्राहिमाम है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में तो आने वाले कुछ दिनों में पारा 45 डिग्री के भी पार जा सकता है। ऐसा ही कुछ हाल उत्तर भारत के अन्य राज्यों का भी रहने वाला है।

फिलहाल यूपी और दिल्ली को नहीं राहत

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने बताया कि 12 जून तक पारा हाई ही रहेगा, जिसकी वजह से लू जैसी स्थिति बन गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो IMD के अनुसार 18 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे मानसून की शुरुआत हो सकती है और गर्मी से राहत मिल सकती है।

एमपी में अगले 2-3 दिन तक जारी रहेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2–3 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला का कहना है कि 10 और 11 जून को उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में लू चलने की प्रबल संभावना है। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभागों में पारा 45 डिग्री के पार बना रहेगा। 12 जून के बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की उम्मीद दिख रही है।

naidunia_image

 

राजस्थान-हरियाणा में लू का कहर

हरियाणा में मानसून से पहले गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 13 जून तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

वहीं, राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है। अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में लू और लू की स्थिति और मौसम शुष्क बना रहेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us