SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shocking! MP में अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर भागी नाबालिग, कुत्ता उसे मुंह में दबाकर घूमता रहा

Shocking! MP में अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर भागी नाबालिग, कुत्ता उसे मुंह में दबाकर घूमता रहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   मध्‍य प्रदेश के महू से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवजात शिशु के शव को कुत्‍ता खाकर बचा हुआ हिस्‍सा मुंह में दबाकर घूमता दिखा। सूत्रों के अनुसार बच्ची के फेफड़े और शरीर का कुछ हिस्सा श्वान खा चुका था। आंतें बाहर आ चुकी थीं। सिर भी क्षत-विक्षत था।

महू (इंदौर)। महू तहसील के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में शनिवार सुबह श्वान नवजात बच्ची के शव का एक हिस्सा जबड़े में दबाकर घूमता दिखा। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को किशोरी ने अस्पताल के कामन बाथरूम में मृत बच्ची को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़ गई। देर रात तक अस्पताल प्रशासन श्वान द्वारा शव को लेकर घूमने के सीसीटीवी फुटेज बताने से बचता रहा। अस्पताल प्रभारी डा. हंसराज वर्मा के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे एक लड़का और 17 वर्षीय किशोरी अस्पताल में आए थे।

किशोरी ने पर्ची बनवाई और ड्यूटी पर तैनात डॉ. रेखा सोनी से पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने देखने के बाद लेबर रूम (प्रसव कक्ष) में जाने के लिए कहा। इस दौरान किशोरी लेबर रूम जाने वाले रास्ते में बने कामन बाथरूम में गई। वहां पर उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद लड़का व लड़की भाग गए। सुबह करीब 5.15 बजे श्वान बाथरूम से बच्ची के शव के एक हिस्से को मुंह में दबाकर निकला। तब लोगों की निगाह पड़ी। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us