SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में 500 रुपए के लिए रेत कारोबारी की हत्या:सिर में पटा मारा, फिर कैंची से 12 बार किया वार, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

शहडोल में 500 रुपए के लिए रेत कारोबारी की हत्या:सिर में पटा मारा, फिर कैंची से 12 बार किया वार, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    (craim news)    शहडोल के ग्राम जमुआ में रेत कारोबारी मनोज सिंह (50) की हत्या का मामला सुलझ गया है। सोहागपुर पुलिस ने आरोपी पंकज उर्फ पिन्टू बैगा (24) को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी भास्कर बैगा फरार है।

23 मई शुक्रवार को मनोज सिंह की लाश उनके घर के कमरे में खून से लथपथ मिली। घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। शुक्रवार सुबह मनोज की बहन घर आई। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो बहन ने खिड़की से झांककर देखा। मनोज मृत अवस्था में कमरे में पड़े थे।

साथ काम करने वाले दो मजदूरों ने किया कत्ल

पुलिस जांच में पता चला कि मनोज के साथ काम करने वाले दो मजदूरों ने 500 रुपए की मजदूरी के लिए उनकी हत्या कर दी।

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और 25 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान हुई। पकड़े गए आरोपी पंकज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास से लूटे गए 1 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

कैंची से 12 से अधिक वार किए

घटना वाली रात मनोज ने दोनों आरोपियों को अपने घर शराब पीने के लिए बुलाया था। मजदूरी देने से मना करने पर आरोपियों ने पहले उनके सिर में पटा मारा। फिर कैंची से 12 से अधिक वार कर हत्या कर दी। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी भास्कर बैगा की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us