SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रामपुर कोयला खदान में ट्रक चालक की पिटाई:हाथ-पैर की हड्डियां टूटीं, गाड़ी की लेबलिंग और पार्किंग के नाम पर अवैध पैसा मांगा

रामपुर कोयला खदान में ट्रक चालक की पिटाई:हाथ-पैर की हड्डियां टूटीं, गाड़ी की लेबलिंग और पार्किंग के नाम पर अवैध पैसा मांगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शहडोल (सीमा सिंह)       शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र की रामपुर-बटुरा खुली खदान में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। गुरुवार रात को 12 से अधिक लोगों ने राजस्थान ट्रांसपोर्ट के चालक रामेश्वर सिंह पर हमला किया।

हमले में रामेश्वर सिंह के एक हाथ और पैर की हड्डियां टूट गईं। उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बेहोश होने के बाद साथी चालकों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। रामेश्वर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर्स से मांगते हैं अवैध पैसा

रामपुर-बटुरा प्रोजेक्ट से रोजाना 250 से 300 ट्रक कोयला निकलता है। यह सोहागपुर कोयला क्षेत्र का 60 से 70 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करता है। कोल यार्ड, कांटाघर और बंबू गेट में कुछ लोग अवैध वसूली करते हैं। वे गाड़ी की लेबलिंग और पार्किंग के नाम पर 20 से 100 रुपए तक मांगते हैं
अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चालक दूसरे जिले का होने के कारण स्थानीय लोगों को नहीं पहचानता। मेडिकल-लीगल केस की रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us