SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी, तीन युवक घायल:एक की हालत नाजुक, शहडोल के ब्यौहारी में हुआ हादसा

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी, तीन युवक घायल:एक की हालत नाजुक, शहडोल के ब्यौहारी में हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शहडोल (सीमा सिंह)   शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में वन बिहार के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

दरअसल, तीनों युवक ब्यौहारी से जयसिंह नगर की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पत्थरों से जा टकराई।

पुलिस ने पिकअप ड्राइवर को हिरासत में लिया

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम में आरक्षक संजीव शुक्ला और पायलट शेषमणि पाठक शामिल थे। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us