शैली पांडेय शहडोल Head constable Prince Garg: सतना जिले के जैतवारा थाने में प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को एक सिरफिरे ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान दिल्ली में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया था। प्रिंस गर्ग को पहले रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में गंभीर हालत के कारण दिल्ली रेफर किया गया था।
- गोली मारने वाले आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
- रीवा से प्रधान आरक्षक को दिल्ली किया था रेफर।
- थाने में घुसकर गोली मारने की घटना हुई थी।
, रीवा। सतना जिले के जैतवारा थाने में एक सिरफिरे ने थाने में घुसकर प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को शॉर्ट एनकाउंट में पकड़ लिया है।
प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को इलाज के लिए पहले रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने के बाद भी यहीं उनका इलाज होता था, जब स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।







