SUBSCRIBE NOW

May 9, 2025

आईईडी धमाके के बाद माओवादियों ने की गोलीबारी। तेलंगाना के सुरक्षाबलों ने इस पर की जवाबी कार्रवाई। लगातार कार्रवाई के बाद से घबराए हुए हैं माओवादी। नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा पहाड़ी के उत्तरी भाग में इलमिड़ी गांव के पास चलाए गए तेलंगाना ग्रेहाउंड्स बल के एक अभियान में दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार वाजेडु (तेलंगाना) से लौट रही ग्रेहाउंड्स टीम का पिछला दस्ता इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आ गया। इस विस्फोट में ग्रेहाउंड्स के पांच जवान बलिदान हो गए। हालांकि, अग्रिम दल ने माओवादियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी माओवादी चंद्रन्ना, जो कि सीसीएम (सेंट्रल कमेटी मेंबर) है, और 25 लाख के इनामी माओवादी बंडी प्रकाश, जो कि एसजेडसीएम (स्टेट जोनल कमेटी मेंबर) है, समेत कुल 10 माओवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Read More »

Join Us