- MP Board Result 2025 LIVE: 10वीं-12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे 17 लाख स्टूडेंट्स
- MPBSE MP Board Result 2025 LIVE: 12वीं का परिणाम 74.48 प्रतिशत रहा
- 2025 MP Board Result LIVE: दसवीं में 76.22 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण
भोपाल (mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, MP Board 10th, 12th Result 2025 LIVE): माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम (MP Board Result 2025 LIVE) मंगलवार को घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से परिणाम घोषित किया। अब स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे- www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com, https://www.fastresult.in, https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।
MP Board 12th Result 2025: सतना में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या
सतना के रामपुर बाघेलान थाना इलाके में रहने वाले एक छात्र ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ ही समय बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पारूल द्विवेदी (18) पिता अनंत कुमार द्विवेदी, निवासी ग्राम त्योंधरा नं 2 भठिया टोला थाना रामपुर बाघेलान के रूप में हुई है। छात्र व्यंकट क्रमांक 2 रीवा में अध्ययनरत था और परीक्षा के बाद अपने गांव में रह रहा था। घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर बाघेलान भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
12th Toppers: सीहोर के पार्थ राठौर ने किया हायर सेकेंडरी परीक्षा में बायो संकाय में प्रदेश में दूसरे स्थान प्राप्त
पार्थ राठौर ने बायो संकाय में 500 पंख में से 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। पार्थ राठौर ने बताया कि लगातार 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरु को दिया। भविष्य में अच्छा डॉक्टर बनना चाहते हैं।

MP Board 10th Result 2025: देवास की मुस्कान मेरिट में
कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय देवास की मुस्कान शेख को प्रदेश की मेरिट में छठा स्थान हासिल किया। मुस्कान को 500 में से 495 अंक हासिल हुए।
MPBSE MP Board 10th Result 2025 LIVE: शैजाह फातिमा को 500 में से 498 अंक
जबलपुर में कक्षा दसवीं में मॉडल स्कूल की छात्रा शैजाह फातिमा ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर स्टेट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है
MP Board 10th Result 2025 LIVE: प्रदेश में नरसिंहपुर जिला अव्वल
प्रदेश में दसवीं में नरसिंहपुर जिले का परिणाम सबसे अच्छा रहा है। यहां 92.72 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 89.83 पास पसेंटेज के साथ मंडला जिला दूसरे नंबर पर रहा है।
MPBSE MP Board Result 2025 LIVE: दसवीं का 76.22 प्रतिशत
दसवीं का पास परसेंटेज 76.22 प्रतिशत रहा।
MPBSE MP Board 12th Result 2025 LIVE: 12वीं का 74.48 प्रतिशत रहा
12वीं का पास परसेंटेज 74.48 प्रतिशत रहा है।
MP Board 10th Result 2025 LIVE: सीएम ने जारी की टॉपर की मार्कशीट
परिणाम जारी करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल की मार्कशीट भी दिखाई, जिनको 500 में से 500 अंक हासिल हुए। 
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राइवेट से बेहतर रहा है।







